चौरीचौरा तहसील पहुच फरियादियों की फरियाद सुने मंडलायुक्त बोले समस्याओं के समाधान पर जोड़ दें जिम्मेदार
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

सरकार की मंशा के अनुरूप शुरू हुए संम्पुर्ण समाधान दिवस का जायजा लेने तथा फरियादियों की फरियाद सुनने के लिए गोरखपुर मंडलायुक्त रविकुमार एनजी तथा डीआईजी जे रविन्द्र गौड़ चौरीचौरा तहसील सभागार में पहुंचे तथा फरियादियों के फरियाद को सुनें।
अधिकारी द्वय ने दिया दिशानिर्देश बोले समस्याओं के समाधान पर जोड़ दें अधिकारी
चौरीचौरा तहसील में संम्पुर्ण समाधान के अवसर पर फरियादियों के फरियाद को सुन रहे मंडलायुक्त तथा डीआईजी ने कहा कि समस्या समाधान मे लापरवाही बर्दाश्त नहीं हैगी।
चौरीचौरा तहसील सभागार में आयोजित संम्पुर्ण समाधान दिवस में 212 मामले सामने आए जिसमें मौके से महज दो मामलों का ही निस्तारण हुआ। संम्पुर्ण समाधान दिवसकी अध्यक्षता आयुक्त गोरखपुर मंडल रवि कुमार एनजी ने किया। समाधान दिवस पर डीआईजी रविंदर गौड़ गोरखपुर, एडीएम गोरखपुर सुशील कुमार गौड़,उपजिलाधिकारी चौरीचौरा रजत कुमार वर्मा,
नायब तहसीलदार अलका सिंह,खंडविकाश अधिकारी सरदार नगर सत्यकाम तोमर, थानाध्यक्ष चौरीचौरा मनोज कुमार पाण्डेय, जहां मौजूद थे वहीं सूचना विभाग से अंजनीकुमार मिश्रा भी मौजूद रहे।फरियाद सुन रहे कमिश्नर ने सभी विभागों के मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लोग सम्बन्धित मामलों का तत्काल निस्तारित करें । निस्तारण में ढिलाई क्षम्य नहीं होगी।