प्रतिभा ने प्रतिभा के बल पर किया मुक्केबाजी में प्रदेश का प्रतिनिधित्व दिखाई दमखम

आशुतोष कुमार पाण्डेय/श्री निवास तिवारी की रिपोर्ट
कुशीनगर जनपद के हाटा क्षेत्र के आरके बॉक्सिंग क्लब हटा से कुशीनगर की बेटी प्रतिभा कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश का मुक्केबाजी में प्रतिभाग करते हुए 46 केजी भार वर्ग में सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता बल्लारी कर्नाटका मैं आयोजित 20 मई से 26 मई तक के कार्यक्रम मे आज जम्मू एंड कश्मीर के खिलाड़ी को फर्स्ट राउंड में ही अपनी दमखम से मैच को खत्म कर दिया और विजय प्राप्त कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया ।
