संस्था का मूल उद्देश्य है समाज मे जनसेवा अभिषेक गांधी

संस्थान का मूल उद्देश्य है समाज में जन सेवा अभिषेक गांधी

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

 राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गोद लिए गये क्षय रोगियों को कौड़ीराम ब्लॉक चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष वर्मा एवं विनय श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में सर्व समाज हितकारी जनसेवा न्यास के प्रमुख वरिष्ठ कांग्रेसी, समाजसेवी अभिषेक राय गाँधी के द्वारा पलहपुर गांव के त्रिलोकी पासवान एवं सरिता पासवान को संस्थान द्वारा गोद लिया गया है | जिनकी देखरेख की पूर्ण जिम्मेदारी संस्थान की है |

संस्थाप्रमुख द्वारा  गोद लिए क्षय रोगियों का रखा जाता है ख्याल

आज संस्थान के प्रमुख अभिषेक राय गाँधी द्वारा इन क्षय रोगियों के घर – घर जाकर इनको फल,दवा एवं पौष्टिक आहार भेंट किया गया | इनकी शारीरिक कुशलता, साफ – सफाई रहन- सहन की जानकारी इनको दी गयी | उक्त टी. बी. मरीजों को समय-समय पर ब्लॉक के डॉक्टर से संपर्क कर डॉक्टरी सलाह एवं जांच कराने के लिए भी संस्थान के प्रमुख द्वारा इनको प्रेरित किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *