रहस्यमय परिस्थितियों में हुए अभिषेक के मौत का पीएम रिपोर्ट के बाद ही उठेगा पर्दा

 रहस्यमय परिस्थिति में हुए अभिषेक की मौत का पीएम रिपोर्ट के बाद ही उठेगा पर्दा

न्यूज टीम की रिपोर्ट

 

अज्ञात कारणों से हुआ अभिषेक की मौत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेजा पीएम रिपोर्ट से ही उठेगा मौत से पर्दा
*गोरखपुर जनपद के थाना क्षेत्र चौरीचौरा के ग्राम सभा अवधपुर देवकहिया निवासी श्यामा भारती के द्वीतिय पुत्र अभिषेक की रहस्यमय परिस्थिति में हुई मौत से परिवार जनों का रो रोकर बहुत ही बुरा हाल है वहीं मौत के कारण का सही तथा सटीक रूप से जानकारी ना होने से चर्चाओं का दौर जारी है जिसपर सही व सटीक विराम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद से ही लग पाएगा*

मृतक दो भाई तथा दो बहन रहे परिवार के रहे कमाऊ सदस्य

बताते चलें कि मृतक अभिषेक दो भाई और दो बहन थे बड़े भाई तथा एक बहन की शादी हो चुकी है जबकि उनके छोटी बहन की अभी शादी नहीं हुई अभिषेक ही घर का इकलौता कमाऊ सदस्य रहा जिसके मौत के बाद से परिवार में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है परिवार के भरण पोषण पर भी संकट के बादल छाए हुए हैं*

परिवार जनों का रो रोकर हो रहा है बहुत ही बुरा हाल 
अभिषेक की मौत की खबर सुनकर माता दुर्गावती पिता श्यामा सहित भाई तथा उनके बहनों का रो रोकर बहुत ही बुरा हाल है वहीं चर्चा है कि मृतक अभिषेक 7 जून को ब्रम्हपुर विकास खंड के राजधानी ग्राम सभा में अपने कीसी संबंधित के यहां वर्थडे कार्यक्रम में गये थे जो चर्चा है कि रात लगभग एक बजे अपने अभिषेक हास्पीटल जो पार्टनर सिफ्ट में खोले हुए थे वहां पहुंचे मौजूद कर्मचारी से पीने के लिए पानी भी मांगे चर्चा तो इतना है कि रात के लगभग तीन बजे कीसी मरीज को भी देखें और सोने चले गए उसके बाद नहीं उठे शुबह जब उनके बड़े भाई उनको जगाने गये तो स्थिति देख दंग रह गए और भाई को अचेता अवस्था में देख घबड़ा गये।

चिकित्सकों से संपर्क किया तो स्थानीय चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया उधर जब मामले की जानकारी चौरीचौरा पुलिस को हुई तो चौरीचौरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया जिससे मौत के सही तथ्य सामने आसके और पर्दा उठ सके*

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *