पहली हल्की सी बरसात में ही खुला अमहिया विद्युत उपकेंद्र के हकीकत का पोल पन्द्रह घंटे बाद भी नहीं मिली तमाम गांवों को बिजली

पहली हल्की सी बरसात में ही खुला अमहिया विद्युत उपकेंद्र के हकीकत का पोल पन्द्रह घंटे बाद भी नहीं मिली तमाम गांवों को बिजली

वरुण चौधरी की रिपोर्ट 


मामला गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र के अमहिया गांव के विद्युत उपकेन्द्र का है जहां की  व्यवस्था पूरी तरह से लचर है बताते चलें कि आज पहली बरसात में ही सुबह सात बजे से बिजली गायब है तथा पन्द्रह घण्टे बाद भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं पाया है । अब इसे क्या कहा जाए बिजली विभाग की लापरवाही कहा जाय या तकनीकी खराबी इस संबंध में क्षेत्र के जेई रविंद्र कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया की अभी बिजली आपूर्ति शुरू करा रहे है बरसात का मौसम है । पर बिजली विभाग के इस उदासीन रवैया से क्षेत्र की जनता अंधेरे में रहने को मजबूर है आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि जबसे अमहिया गांव मे नया विद्युत उपकेन्द्र बना है

तभी से बिजली कटौती का दंश पूरा क्षेत्र झेल रहा है l आए दिन बिजली की आंख मिचौली से जनता त्रस्त हो गई है बिजली विभाग के इस रवैए से क्षेत्र की जनता में काफी रोष व्याप्त है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *