सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी चौरीचौरा के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड के परिक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन कर किया परिवार तथा विद्यालय का नाम रोशन

सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी चौरीचौरा के छात्र छात्राओं ने  सीबीएसई बोर्ड के परिक्षा परिणाम में बेहतर परिणाम लाकर अपने परिवार तथा विद्यालय का नाम किया रोशन 

आशुतोषकुमार पांडेय 

 

गोरखपुर जनपद के भाउपुर मोतीपाकड़ चौरीचौरा में स्थित सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी के बच्चों तथा शिक्षकों ने इसबार फिर अपने तथा अपने स्कूल का नाम रोशन किया आपको बताते चलें कि इस बार आज फिर सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल चौरीचौरा के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड में बारहवीं कक्षा के परिणाम में बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है जिसमें कुछ छात्र छात्राओं ने नब्बे प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर स्कूल तथा अपना नाम रोशन करेंगी आपको बताते चलें कि इन छात्रों में जो नब्बे प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं उनमें हर्षित श्रीवास्तव अभिषेक सिंह सौरभ पांडे शशांक गुप्ता विश्वजीत सिंह सोहेब अख्तर सुमंत राव आदित्य सिंह आदित्य पांडे प्रखर श्रीवास्तव और अभिनव कुमार हैं वहीं अड़तीस से अधिक छात्र ऐसे हैं जिन्होंने अपनी परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं जानकारी के लिए बताते चलें कि अगर स्कूल के रिजल्ट प्रतिशत को देखें तो स्कूल का रिजल्ट 87 फीसदी रहा जो गोरखपुर शहर को एक अनुकरणीय रिकॉर्ड पेश करता है विषयों पर ध्यान दें तो गणित में 99प्रतिशत भौतिकी में 97प्रतिशत, रसायन विज्ञान में 98प्रतिशत जीव विज्ञान में 95 लेखा में 95, अर्थशास्त्र में 94, बीएसटी में 96 भूगोल में 96 इतिहास में 97प्रतिशत तक के अंक छात्र छात्राओं ने हासिल किया है कंप्यूटर साइंस में 98 फीसदी अंक प्राप्त हुआ है आज विद्यालय के

 

प्रधानाचार्य तथा प्रबंधकीय टीम ने विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र छात्राओं तथा निष्ठा परक शिक्षा दे रहे उन सभी विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को भी बच्चों के साथ साथ बधाई तथा शुभकामना दिया है जिनके अथक प्रयासों से आज एक बार फिर सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी का नाम रोशन हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *