मंत्री संजय निषाद को मिला राहत गैर जमानती वारंट हुआ निरस्त

मंत्री संजय निषाद को मिला राहत गैर जमानती वारंट हुआ निरस्त

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 


आपको बताते चलें कि 10 अगस्त दिन बुधवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय कुमार निषाद CJM न्यायालय में पेश हुए, जहां 7 जून 2015 कसरवल निषाद आरक्षण आंदोलन मामले में उनकी जमानत की अर्जी स्वीकार कर ली गई है।

जमानत अर्जी स्वीकार पर जताया कोर्ट का आभार 

मंत्री संजय निषाद जी ने जमानत मिलने पर माननीय कोर्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें न्याय पालिका पर विश्वास है न्यापालिका में न्याय ही मिलेगा पूर्व की सरकार ने राजनीतिक द्वेष के चलते मुकदमे लगाए थे किन्तु न्यायपालिका न्याय करेगी न्यायपालिका पर है उन्हें शत प्रतिशत भरोसा।

कोर्ट से राहत मिलने के बाद मंत्री संजय निषाद ने किया यह काम

 

कोर्ट द्वारा न्याय मिलने के उपरांत महाराज गुह्यराज निषाद जी के पावन धाम शृंगवेरपुर पहुंच वहां दर्शन किए और सम्पूर्ण चराचर जगत के कल्याण की कामना की आगे कहे कि आन्‍दोलन के  जेल साथियों के दर्द के सहभागी बनने का अवसर मिला और उनके समस्याओ के समाधान कर मुकदमा की पैरवी जिम्मेदारी भी उन्होंने ले लिया है आगे उन्होंने बताया कि  निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियों व निषाद समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 2 दिनों से मुझे समाज के हर उस व्यक्ति का फ़ोन और संदेश प्राप्त हुआ जो संघर्षो में मेरे साथ रहे हैं जिसका ऋण मैं आजीवन नही उतार सकता हूँ मैं समाज के हक़ हकूक की लड़ाई में हमेशा अग्रसर होकर सड़क से सदन तक  आवाज को बुलंदियों से उठायेंगे। आगे वे शुभचिंतको को ध्यानवाद ज्ञापित करते हुए कहे कि आप मेरे इस कठिन समय में मेरे साथ खड़े है और इस कठिन समय में मेरे साथ कंधा से कंधा मिलाकर चले साथ ही जो कार्यकर्ता दूर रहते है वह लगातार फोन पर मेरा हाल चाल पूछे जा रहे थे मैं आप सभी का आभारी हूं अब यह आरक्षण की लड़ाई जब तक हम जीत नहीं जाते तब तक चैन से बैठने वाले नही हैं। इसके लिए आप सभी के साथ और विश्वास की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *