मंत्री संजय निषाद नें कियाएकला बाजार में लाल पैथालोजी लिंक शाखा का उदघाटन इंजिनियर सरवन निषाद भी पहुंचे
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
दिनांक 12 अगस्त शुक्रवार 2022 को कैबिनेट मंत्री मत्स्य पालन डॉ संजय कुमार निषाद जी एकला बाजार में निषाद पार्टी के जिला महासचिव श्री नवीन जयसवाल जी के यहां लाल पैथालॉजी के लिंक शाखा का उद्घाटन करने पहुंचे डॉक्टर लाल पैथोलॉजी की चेन शाखा का शुभारंभ किया और कहा कि पहले जांच कराने मरीज को दूर दूर तक ले जाना पड़ता था पर पैथोलॉजी सेंटर खुलने से मरीजों को बस सैंपल देना पड़ता है और लैब वाले फास्ट सर्विस देते हुए मरीज के घर तक पहुंच जाते हैं जानकारी के लिए बताते चलें कि मंत्री संजय निषाद के बाद चौरीचौरा विधायक इंजिनियर सरवन निषाद भी कार्यक्रम में पहुंचे तथा बोले कि यहां डाक्टर लाल पैथालॉजी का लिंक शाखा खुलने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर जांच की सुविधा मिलेगी। इंजिनियर सरवन निषाद का कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया।