अनुसूचित जाति जनजाति पर हो रहे अत्याचार के विरोध में चौरीचौरा तहसील पर प्रदर्शन
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
अनूसूचित जाति अनुसूचित जनजाति चेतना जागरण मंच ने उपजिलाधिकारी के अनुपस्थिति में तहसीलदार महोदया को सौंपा राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन एक ज्ञापन
यहा किया सभा फिर पैदल यात्रा कर पहुंचे चौरीचौरा तहसील सौंपा चार सुत्रीय मांग पत्र
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद क्रान्तिकारी भूमि चौरीचौरा शहीद स्मारक से जनसभा करने के बाद पैदल तहसील परिसर तक अनूसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति चेतना जागरण मंच के बैनर तले सैकड़ों के तादाद में महिला पुरूष व युवक युवतियां न्याय की मांग करती हुई चौरीचौरा तहसील पहुंची तथा वहां उपजिलाधिकारी चौरीचौरा के अनुपस्थिति में तहसीलदार नीलम तिवारी को संगठन द्वारा तैयार किया गया चार सुत्रीय मांग पत्र को सौंपा
तथा तहसील पर घंटो प्रदर्शन भी किया।आपको बताते चलें कि राष्ट्रपति महोदया को देने वाले मांग पत्र में प्रथम मांग पत्र में लिखा था कि इन्द्र कुमार मेघवाल जो राजस्थान के जालौल जिला के ग्राम सारण की घटना के संदर्भ में मांग किया है कि मृतक के परिवार के साथ न्याय किया जाय तथा दोषियों को दंडित करते हुए परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी तथा एक करोड़ की आर्थिक सहायता सरकार द्वारा दिया जाय।
कुछ ऐसे किया अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के कार्यकर्ताओं ने चौरीचौरा तहसील पर प्रदर्शन
वहीं दूसरी मांग पत्र अनीता रेजर शिक्षिका जो जयपुर राजस्थान की रही और असमय ही उसकी भी मौत हो गई उसके परिवार को भी न्याय के साथ ही साथ परिवार को नौकरी तथा उस परिवार को भी एक करोड़ रुपए की सरकारी सहायता दिया जाय, वहीं उनकी तीसरी मांग पत्र उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद से संबंधित रही जहां महज दो सौ पचास रुपए फीस के लिए कक्षा तीन के छात्र बृजेश कुमार की पीट पीट कर हत्या कर दिया गया उस परिवार के भी दो सदस्यों की नौकरी के साथ ही साथ कम से कम एक करोड़ रुपए सरकार द्वारा मुहैया कराने की मांग किया गया तो उसी क्रम में राष्ट्रपति महोदया के नाम भेजे गए चौथे मांगपत्र में अहम बात यह रही कि भारत वर्ष के सभी प्रदेशों में अनूसूचित जाति व जनजाति के उपर हो रहे जघन्य अपराधों को रोकने का कारगर उपाय किया जाय इस मांगपत्र को तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को भेजने की अपील किया वहीं इसकी प्रतिलिपि माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली के साथ ही साथ कानून मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली को भी अवगत कराने का अपील किया।
शहीद स्मारक चौरीचौरा तथा तहसील पर चलें प्रदर्शन कार्यक्रम में यह सभी लोग रहे मौजूद
उस कार्यक्रम में संयोजक फेंकू प्रसाद सरोज,के साथ ही साथ विजय कुमार रामदरश रामभागवत,पूरन मल, जितेंद्र उर्फ लालू, अनिल कुमार, रामभरोस गौतम कुमार, चन्द्रशेखर एडवोकेट,अजय कुमार, श्याम सुंदर,संजय राव, एडवोकेट अमिताभ, एडवोकेट अरविंद कुमार,धिरेन्द्र उर्फ टिंकू,प्रमोद कुमार सहित सैकड़ों के तादाद में महिला पुरूष युवक युवतियां मौजूद थीं आप स्क्रीन पर साफ साफ देख सकते हैं कि किस तरह से शहीद स्मारक से निकल कर तहसील परिसर में पहुंच कर प्रदर्शन किया और अपने विचार रखे