नायब तहसीलदार अलका सिंह ने जिलाधिकारी तथा उपजिलाधिकारी के निर्देश पर डुमरी खास पहुंच की सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान का निरीक्षण मिली खामिया

 नायब तहसीलदार अलका सिंह ने जिलाधिकारी गोरखपुर तथा उपजिलाधिकारी चौरीचौरा के निर्देश पर डुमरी खास पहुंच की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का निरीक्षण मिली खामिया 

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

गोरखपुर के जिलाधिकारी महोदय व चौरीचौरा के उपजिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में ग्राम नायब तहसीलदार अलका सिंह द्वारा डुमरी ख़ास में माया देवी के कोटे का औचक निरीक्षण किया गया जहां घटतौली सहित कुछ खामियां मीली आपको बताते चलें कि पूर्व में ग्राम प्रधान द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था उसी को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही के लिए नायब तहसीलदार द्वारा जांच किया गया तथा वहां मौजूद मिले मौके से उन लोगों का बयान भी लिया गया  मौके पर मौजूद लोगों द्वारा घटतौली की शिकायत बताई गई ।

 

आखिर कार कहा चला गया स्टाफ रजिस्टर जो जांच के समय नहीं मिला 

गोरखपुर जनपद के तहसील क्षेत्र चौरीचौरा के ग्राम सभा डुमरी खास में बीते दिनों वहां के प्रधान के शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी तथा उपजिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जब नायब तहसीलदार अलका सिंह कोटेदार के यहां पहुंच कर जांच शुरू करते हुए उपभोक्ताओं का बयान ली तो घटतौली की बात सामने आई यह तो समझनें योग्य है क्योंकि अगर इतना ही इमानदारी से वितरण प्रणाली की ब्यवस्था सुदृढ़ रहती तो जनता शिकायत क्यों करती और यदि शिकायत को संज्ञान में लेकर जिम्मेदार अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करते तो शायद सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान दार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर इस तरह के कूट रचित ब्यवस्था को बढ़ावा नहीं देते आखिर कार अधिनस्थ एक मजिस्ट्रेट द्वारा कोटे की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया और स्टार्ट रजिस्टर का ना मिलना क्या दर्शाता है आखिर कहां गया स्टाफ रजिस्टर जिसे कोटेदार दिखा नहीं सका आखिर कौन रखा हे डुमरी खास का स्टाफ रजिस्टर किस लिए रखा है यह एक बहुत बड़ा सवाल है ऐसा नहीं कि यह हाल केवल डुमरी खास का ही है यह आलम तो पूरे तहसील क्षेत्र का है पर कोई सही बात कहने को तैयार नहीं खैर मामला जो भी हो देखना यह है कि इस जांच के बाद डुमरी खास के साथ ही साथ किन किन सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान नो पर ब्यवस्था सुदृढ़ रहती है यह समय बताएगा पर लंबी ज़ुबान से जो चर्चा है उसपर बिभागीय जिम्मेदार यदि ध्यान दें तो  सरकार की योजनाओं का सही समय पर सभी को समुचित लाभ मिल सकेगा पर देखना है कि जांच प्रक्रिया में क्या गुल खिलता है समय बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *