मोबाइल से मिली सूचना को उपजिलाधिकारी चौरीचौरा ने गंभीरता से लेते हुए कोटे की दुकान का किया औचक जांच बोले मीली है खामियां जिलाधिकारी को करेंगे रिपोर्ट
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
मामला गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा तहसील विकास खंड सरदार नगर के ग्राम सभा दुधई का बताया जाता है जहां के कोटेदार द्वारा अक्सर उपभोक्ताओं को कम राशन देने की शिकायते सामने आया करती थी ठीक उसी क्रम में उपजिलाधिकारी चौरीचौरा शिवम सिंह के मोबाइल पर टीसी ने कोटेदार के खिलाफ एक शिकायती सूचना दिया जिसको गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी चौरीचौरा ने घंटे भर के भीतर ही वहां पहुंच कोटे के दुकान का जांच शुरू कर दिया जहां काफी कमियां सामने मिली।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच पर पहुंचे उपजिलाधिकारी चौरीचौरा ने कहा यह बात
उपजिलाधिकारी चौरीचौरा शिवम सिंह ने बताया कि जांच में खामियां मिलीं हैं तथ्यों की जांच किया गया है जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय गोरखपुर को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी जाएगी।