ट्रेन में खतरे की घंटी बजने से मचा अफरा तफरी लगभग आधा घंटे स्टेशन पर रूकी रही ट्रेन
आरके श्रीवास्तव की रिपोर्ट
नगर के रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज से चलकर मेरठ जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस के आते ही हड़कंप मच गया क्योंकि ट्रेन में खतरे का एलार्म बज रहा था
और यात्री आतंकित थे। किसी अनहोनी की आशंका में जीआरपी और आरपीएफ दोनो सुरक्षा बल ट्रेन की सघन जांच में जुट गए। एक कोच में अग्निशमन यंत्र का तार
निकला हुआ देखकर सुरक्षाबलों ने राहत की सांस ली। सूत्रों के अनुसार किसी ने अग्निशमन यंत्र के साथ छेड़छाड़ की जिससे तार निकल जाने से खतरे का एलार्म बजने लगा था। एसओ जीआरपी पप्पू यादव के मुताबिक ट्रेन की जांच के चलते इसे स्टेशन पर लगभग आधे घण्टे तक रुकना पड़ा है
उधर यात्रियों को जब वास्तविकता मालूम हुई तो सभी ने राहत की सांस ली