प्री इंटरनेशनल शूटिंग प्रतियोगिता क्वालिफाई कर किया क्षेत्र का नाम रोशन शुभचिंतकों ने दिया बधाई
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
दिल्ली में आयोजित करणी सिंह इंटरनेशनल प्रतियोगिता में गोरखपुर जनपद के शहीद स्थली चौरीचौरा के नगर पंचायत मुण्डेरा बाजार निवासी लक्ष्य जायसवाल ने प्री इंटरनेशनल शूटिंग प्रतियोगिता क्वालीफाई कर अपने माता-पिता तथा गुरुजनों सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विजेता लक्ष्य कुमार जायसवाल के पिता अभिजीत जायसवाल उर्फ लवी ने बताया कि गत दिनों दिल्ली में करणी सिंह इंटरनेशनल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें लक्ष्य कुमार जायसवाल ने वहां पहुंच कर शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। उन्होंने बताया कि प्री इंटरनेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में लक्ष्य कुमार ने क्वालीफाई किया है।अब वह नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता की तैयारी करेंगे। उन्होंने बताया कि बच्चे की तीव्र लगन, दृढ़ इच्छाशक्ति तथा गुरुजनों का अपार स्नेह से यह सफलता मिली है। प्रतियोगिता क्वालीफाई करने पर मिहिर जायसवाल, अनूप जायसवाल, विनोद जायसवाल सहित तमाम लोगों ने बच्चे को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।