चौरीचौरा के बिधायक के जनसंपर्क कार्यालय का निषाद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया फीता काटकर उदघाटन
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
चौरीचौरा के विधायक ई.सरवन निषाद ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनने, समझने तथा त्वरित निस्तारण के लिए चौरीचौरा क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यालय का निर्माण किया गया था। गुरुवार को चौरीचौरा क्षेत्र के फुटहवाइनार के पास तरकुलहा मोड़ पर विधायक द्वारा जनसंपर्क कार्यालय खोला गया।जिसका उद्घाटन निषाद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मालती देवी ने फीता काट कर किया।उद्घाटन समारोह के अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के समस्याओं तथा त्वरित निस्तारण के लिए यह जनसंपर्क कार्यालय खोला गया है। क्षेत्र के जनता की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण करने का कार्य यहां से किया जायेगा।उक्त अवसर पर विधायक ई.सरवन निषाद जयप्रकाश निषाद,पूर्व चेयरमैन मुण्डेरा बाजार जेपी गुप्ता,लवी जायसवाल,राजकुमार गुप्ता, अमित जायसवाल ओमप्रकाश धर दूबे, आदित्य मिश्र,राजन पाण्डेय, अवधेश जायसवाल, सुग्रीव तिवारी योगेन्द्र जायसवाल सुमित निषाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।