रहस्यमय परिस्थितियों में मृतावस्था में महिला की घर में मिली लाश सूचना पर पहुंची पुलिस कर रही अपने स्तर से जांच
न्यूज टीम की रिपोर्ट
क्षेत्र के मोतीराम अड्डा डिक्की टोला निवासी सोनू यादव की 28 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे से एे हुआ मिला है। ससुरालियों के अनुसार प्रियंका ने आत्महत्या कर लिया है। घटना बीती रात की है। सूचना मिलते ही झंगहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में स्थित रामपुर निवासी अनिल के बहन की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा डिक्की टोला निवासी सोनू यादव से हुई थी। प्रियंका के मौत की सूचना मिलते ही उसके भाई मौके पर पहुंचकर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिए। वह चिल्लाते हुए कह रहे थे कि प्रियंका को दहेज के लिए ससुराल के लोग हमेशा प्रताड़ित करते थे। भाईयों का आरोप है कि प्रियंका की हत्या करने के बाद शव को लटका दिया गया है मृतका की 10 वर्षीय एक पुत्र हिमांशु तथा 7 वर्षीय ईशू एक पुत्री हैं।