सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी चौरीचौरा में दो दिवसीय क्रिड़ा महोत्सव एवं पुर्व छात्र मिलन समारोह कार्यक्रम शुरू जहां वक्ताओं ने कहीं यह बात
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

आज सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के क्रीड़ा प्रांगण में दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव एवं पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम दिन के मुख्य अतिथि डॉक्टर. सतीश द्विवेदी पूर्व बेसिक शिक्षा, राज्य मंत्री जहां रहे वहीं विशिष्ट अतिथि अपर ज़िला जज गोरखपुर रामकृपाल जी रहे जिनके द्वारा माँ वीणा वादिनि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही साथ दीप प्रज्वलन एवं पूजा-वंदन के साथ शुरू हुआ वहीं विद्यालय के प्रबंधक श्री अभिमन्यु दूबे ने बच्चों के क्रीड़ा प्रदर्शन की जहा सराहना किया वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य रविपान्डेय ने गार्ड ऑफ़ ऑनर, परेड क्वायर तथा कमांडो ट्रेनिंग प्रदर्शन की सराहना की तो विद्यालय की प्रशासिका श्रीमती गीता दूबे ने कार्यक्रम की सफलता देखकर शिक्षकों को धन्यवाद दिया।
इसे भी पढ़ें कौन क्या कहा ,कौन कौन रहे मौजूद किसने किया संचालन
आपको बताते चलें कि मंच का सफल संचालन कर रहे विद्यालय के एकेडमिक हेड डाक्टर अभिषेक पांडेय ने विद्यालय की विगत् उपलब्धियों एवं आगामी रणनीतियों पर वृहत चर्चा किए वह क्रीड़ा महोत्सव में प्रथम दिन जूनियर विंग से एक सौ पचास बच्चों ने प्रतिभाग किया तथा विभिन्न प्रकार के विविध क्रीड़ा तथा अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से एक अलग ही माहौल बना दिया कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर विद्यालय के विभिन्न पदस्थ कर्मचारी गण, अभिभावक, छात्र-छात्राएँ एवं चौरी-चौरा क्षेत्र के सम्मानित एवं गणमान्य जनउपस्थित रहे वहीं आप देख सकते है कि विद्यालय में किस तरह से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया और क्या कहते हैं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि