मकर संक्रांति के अवसर पर ग्राम प्रधान झंगहा रामबेलास यादव ने वितरण किया कंम्बल
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

ख़बर गोरखपुर जिले से है आपको बताते चलें कि ग्राम सभा झगहाॅ के ग्राम प्रधान रामबेलास यादव के सौजन्य से प्राथमिक विद्यालय झगहा में कंबल वितरण कार्यक्रम का किया गया।
इस कार्यक्रम के यह रहे आयोजक तथा मुख्य अतिथि

जानकारी के लिए बताते चलें कि इस कंबल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा प्रसाद निषाद ने किया तो वहीं, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के हरी निषाद तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजिनियर छेदी प्रसाद रहे, ।ग्राम प्रधान रामबेलास यादव के द्वारा लगातार 7 वर्षो से अपने ग्राम सभा व क्षेत्र के बेहद गरीब लोगों को इस कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए 550 लोगों में कंबल का वितरण किया गया ।
कंबल पाने के बाद लोगों ने आयोजक के प्रति जताया आभार

कंबल पाने के बाद यहां पहुंचे लोगों ने ग्राम प्रधान झगहाॅ रामबेलास यादव के द्वारा किये गये इस पुनित कार्य की खूब प्रशंसा करते हुए नजर आये।
कंम्बल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर यह लोग रहे मौजूद
कंम वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से राम नगीना यादव ग्राम प्रधान गगहा, प्रदीप यादव ग्राम प्रधान केवटलिया, ग्राम प्रधान अमरनाथ यादव, हरीश चंद्र निषाद ग्राम प्रधान, श्रवण पासवान ग्राम प्रधान बरगदवा, अर्जुन चौधरी ग्राम प्रधान जंगल गौरी नंबर दो, पूर्व प्रधान छपरा विजय यादव, अयोध्या विश्वकर्मा ग्राम प्रधान जंगल रमलखना सहित क्षेत्र के तमाम लोगों उपस्थिति रहे।