माउंडस व्यू इंटरनेशनल स्कूल कौड़िराम में धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस विद्यालय के चेयरमैन ने फहराया तिरंगा

माउंडस व्यू इंटरनेशनल स्कूल कौड़ीराम में धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस विद्यालय के चेयरमैन ने फहराया तिरंगा 

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

खबर जनपद गोरखपुर के कौड़ीराम क्षेत्र से है जहां गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर माउंडस व्यू इंटरनेशनल स्कूल कौड़ीराम में आजाद देश का 74 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया आपको बताते चलें कि उक्त अवसर पर स्कूल के संस्थापक चेयरमैन पंडित डाक्टर रविकांत तिवारी के द्वारा विद्यालय पर ध्वजारोहण किया गया।

बच्चो द्वारा विद्यालय में कुछ ऐसे किया गया कार्यक्रम

विद्यालय में कुछ ऐसे कार्यक्रम करते बालकलाकार 

वहीं विद्यालय पर छात्र-छात्राओं द्वारा बड़े ही मनोहारी रुप से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जहां बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर मंच से अपने कला का प्रदर्शन किया वही प्रबंधक डाक्टर रविकांत तिवारी ने अपने उदबोधन में

बिद्यालय के ब्यवस्था पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शैलेश ओझा संचालक मिस ख़ुशबू पांडेय, श्रीमतीकनक राय, विनय पांडेय, अभिमन्यु पांडेय, राहुल वर्मा जी सहित बहुत सारे क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *