सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी चौरीचौरा में हुआ विदाई तथा गुडलक समारोह का आयोजन
आशुतोष कुमार पाण्डेय

खबर गोरखपुर जनपद के चौरी चौरा से है जहां सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में कक्षा 12वी के बच्चो को बिदाई तथा कक्षा 10 के बच्चो के लिए गुडलक समारोह का आयोजन किया गया।स्कूल के जूनियर बच्चो ने विद्यालय की परंपरा को बरकरार रखते हुए उनके खातिरदारी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर उनका रोली चंदन का टीका लगा स्वागत कर भारतीय सनातन को चरितार्थ कर दिखाया।
ऐसे हुआ विद्यालय मे कार्यक्रम की खास शुरुआत

आपको बताते चलें कि विद्यालय में कार्यक्रम की खास रूप से शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन, माल्यार्पण से हुई।
विद्यालय के चेयरमैन ने अपने संबोधन में कहा यह बात
विद्यालय के चेयरमैन श्री अभिमन्यु कुमार दुबे ने अपने संबोधन में सभी मेधावियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफलता का मूल मंत्र दिया तो प्रशासिका श्रीमती गीता दुबे ने छात्र छात्राओं को शुभाशीष देते हुए परिक्षा को जीवन का हिस्सा बताया।कार्यक्रम के मुख्य भाग में विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि पांडेय ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान धैर्य के साथ तनाव मुक्त रहने की सिख दी। परीक्षार्थियों ने विद्यालय से प्राप्त अनमोल सीख को भावनात्मक रूप में साझा करते हुए स्कूल में बिताए अपने अनमोल समय को याद कर भाव विभोर हो गए। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विद्यालय के इस कार्यक्रम में यह सभी लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में एकेडमिक हेड अभिषेक पांडेय,मनीष पांडेय, संतोष पाण्डेय,दिनेश शर्मा,मुकेश त्रिपाठी, बीर बहादुर यादव, रंजना सचान, मंजू मणि,सीमा सिंह,राजकुमारी सिंह,गुरमीत कौर,अप्सरा बिदारी,क्षमा जैसवाल,प्रदीप गुप्ता, शशि भूषण दुबे, हिना यासमीन, के.पी सिंह, पूनम मिश्रा,राधेश्याम शर्मा, नीरज कुमार,आदित्य पांडेय,शुभ्रा सिंह, पल्लव,मोनिका शर्मा,रोशन यादव,शुभ्रा सिंह,सज्जाक अली,रोशन यादव,जितेन्द्र आर्या, अभिषेक जैसवाल,भारत जैसवाल, सतीश यादव, प्रदुम्न उपाध्याय,प्रमोद यादव, कपिलदेव यादव,प्रदीप यादव, राम सिंह तथा सभी शिक्षक/शिक्षणेत्तर वर्ग मौजूद रहे।