चौरीचौरा में नव वर्ष के अवसर पर निकला भब्य श्रीराम रथ यात्रा जयकारा से गुंजायमान हुआ नगर क्षेत्र

चौरीचौरा में चैत्र प्रतिपदा  के पावन पर्व पर निकला भब्य श्री रामरथ यात्रा चहुओर गुंजायमान हुए जयश्रीराम के नारे आयोजन समिति को किया गया सम्मानित

खबर जनपद गोरखपुर के शहीद नगर चौरी चौरा से है जहां क्रांतिकारी धरती पर हिन्दू नव वर्ष अर्थात चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर नव वर्ष उत्सव समिति द्वारा भव्य श्री राम रथ यात्रा का आयोजन किया गया आपको बताते चले कि यह रथ यात्रा पिछले सात वर्षों से हिन्दू नव वर्ष पर आयोजित की जाती है।

इस भब्य यात्रा  में मुंडेरा बाजार के पूर्व सभासद विनोद जायसवाल एवं उनकी टीम के दिलीप वर्मा द्वारा समिति के अध्यक्ष राजन मद्धेशिया, सचिन गौरी वर्मा, अरविंद मद्धेशिया,जयराम जायसवाल, अजय जायसवाल, आनंद वर्मा, जितेंद्र प्रजापति, तारक नाथ, सतीश सनातनी, अजीत गुप्ता, रजत मद्धेशिया को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका कामिनी वर्मा,खुशी, शीतल, सत्यभामा, किरण, आंचल, प्रीति इत्यादि भी सम्मानित हुई वही इस भव्य शोभा यात्रा में विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां भी शामिल रही जिनमें मुख्य रूप से राम, लक्ष्मण एवं सीता जी के साथ हनुमान जी, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई की झाकियां रही जिसमे सीता के रूप में अंशिका, राम के रूप में अक्षत एवं लक्ष्मण के रूप में रुद्रांश और हनुमान के रूप में अंश रहें ने प्रस्तुती दिया तो भारत माता के रूप में शीतल, लक्ष्मीबाई के रूप में शिखा रही। इस कार्यक्रम में सुनीता गुप्ता, ज्योति प्रकाश गुप्ता, सन्नी जायसवाल, मिहिर जायसवाल, लवी जायसवाल, मुन्ना भुज डाक्टर सत्यप्रकाश दूबे,विधायक प्रतिनिध रामदयागर निषाद,मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र जायसवाल ,भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता सहित तमाम क्षेत्रिय गणमान्य गण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *