चौरी चौरा के अनुकूल कुमार का चयन गृह मंत्रालय में सांख्यिकीय अन्वेषक के पद पर संवधितों में खुशी की लहर

 

चौरीचौरा गोरखपुर 

शहीद नगर चौरी चौरा निवासी अनुकूल कुमार का चयन एक प्रतिष्ठित सरकारी अधिकारी के रूप में भारत सरकार के गृह मंत्रालय में हुई है। वह सांख्यिकीय अन्वेषक के पद पर चयनित हुए है। इस खबर से पूरे चौरी चौरा में एवं खास कर के अनुकूल के बचपन के मित्र मंडली में काफी उत्साह का माहौल हैं। वर्तमान में अनुकूल हैदराबाद में पोस्टेड है। उनके बचपन के मित्र एवं पंडित महामना फाउंडेशन के संस्थापक सचिन गौरी वर्मा ने बताया की वह अनुकूल के साथ गोपाल शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ते थे। अनुकूल बचपन से ही मेधावी थे एवं सदैव वार्षिक परीक्षा में अवार्ड पाते थे। अनुकूल सदैव शिक्षा के क्षेत्र लोगों की मदद करते आए है। इनकी माता का नाम श्रीमती मंजू गुप्ता है एवम पेशे से वह एक सरकारी शिक्षिका है एवम इनके पिता का नाम श्री संगम लाल गुप्ता है। गोरखपुर विश्विद्यालय से बी०एससी० करने के बाद अनुकूल ने सेल्फी स्टडी कर के ये मुकाम हासिल किया है। वर्तमान समय में अनुकूल कुमार ना जाने कितने विद्यार्थियों के लिए यह एक प्रेरणा के स्त्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *