सरदार नगर के मजीठिया स्टेडियम मे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाया सरकार के 9वर्षो की उपलब्धिया

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने गिनाया सरकार के 9साल की उपलब्धिया 

आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण सम्पर्क महाअभियान के तहत सोमवार को सरदारनगर के मजीठिया ग्राउंड में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के दर्द को समझते हुए सभी बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित प्रधानमंत्री आवास देने का काम किया।प्रधानमंत्री ने देश के लोगों को शौचालय, विद्युत कनेक्शन, गैस कनेक्शन, 5 लाख रुपये तक इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड और राशन देने का काम किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। आधे घण्टे के सम्बोधन में उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। कहा कि 2024 का चुनाव आ रहा है और सारे विरोधी एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने का दावा कर रहे हैं। गरीबों का खून पीने वाले विपक्षी पार्टियों को गरीबों की हालत से कोई मतलब नहीं है। अखिलेश यादव कहते हैं कि हम पीडीए बनाएंगे। अखिलेश का यह पीडीए परिवारवाद, दंगावाद और अराजकतावाद पर आधारित है। 2024 में सपा, बसपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुलने वाला है। गीता प्रेस को सनातन धर्म की जीवन रेखा बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गीता प्रेस को गांधी शांति का पुरस्कार दिया गया तो विपक्षी उस पर भी सवाल उठाने लगे हैं। किसी भी योजना में कमीशन लेने वाली पार्टियां एक बार फिर 2024 के लिए एकजुट हो रही हैं। जिनको जनता सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश में भ्रष्टाचार युक्त और अपराध युक्त सरकार बनाना चाहते हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की बात करते हुए कहा कि हम काशी में डमरू और मथुरा में बांसुरी भी बजाने का काम करेंगे। मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनियां का पांचवां महाशक्ति बना है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील किया कि सपा, बसपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुलने देना है। ऐसा संकल्प लेकर हमें काम करना होगा। इससे पूर्व जनसभा को क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, विधायक राजेश त्रिपाठी, सांसद कमलेश पासवान, विधायक विमलेश पासवान सहित कई अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार शुक्ल ने किया। जनसभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 63 लाख का चेक प्रदान किया

 

   कार्यक्रम में यह सभी लोग रहे मौजूद

एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह, एमएलसी/ प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, पूर्व विधायक बेचन राम, जय प्रकाश शाही, सुमन यादव, हरेंद्र यादव, दीपक जायसवाल, डॉ विभ्राट चन्द कौशिक, अजय सिंह गौतम, विनोद शर्मा, सुग्रीव तिवारी, चंदन मिश्रा, योगेंद्र जायसवाल, चन्दन मिश्रा, भोलानाथ पासवान, नित्यानन्द मिश्रा, संजय सिंह विशेन, ओमप्रकाश धर द्विवेदी, राहुल श्रीवास्तव, ज्योति प्रकाश गुप्ता, सुनील पासवान, आनन्द शाही, रामदुलारे चौधरी, बंधू उपेंद्रनाथ सिंह, अखण्ड प्रताप शाही, अभ्यानन्द तिवारी, मानवेन्द्र यादव, सरोज रंजन शुक्ल सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *