निराला शब्द संम्मान मंच द्वारा अंतर राष्ट्रीय भारत थांई गौरव संम्मान प्राप्त कवि सारजेंन्ट अभिमन्यु कुमार मन्नू को मंच नें किया सम्मानित

 आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट 

 

खबर जनपद कुशीनगर से है जहां २५ जून २०२३ को अमित मेमोरियल इण्टर कालेज कसया, कुशीनगर के सभागार में निराला शब्द संवाद मंच द्वारा कवि गोष्ठी के साथ अन्तर्राष्ट्रीय भारत थाई गौरव सम्मान तथा थाई काव्य गौरव सम्मान प्राप्त कवि सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय मन्नू को फूल माला अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया । कवि मन्नू ने अपने थाईलैण्ड संस्मरण के साथ कविता पाठ कर आयोजन समिति के प्रति अपनी सद्भावना व्यक्त की।

संम्मान सभा को इन लोगों नें किया ऐसे संवोधित


आपको बताते चलें कि सम्मान सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डाक्टर उमाकांत राय ने अपने सम्बोधन में कवि मन्नू  को उनकी अन्तर्राष्ट्रीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि ‘कविता हृदय के आयाम को विकसित करती है। कविता लिखी नहीं जाती, कविता लिख दी जाती है।भावातिरेक से उत्पन्न कविता कालजयी होती है।’

 

निराला संम्मान समित कार्यक्रम का ओमप्रकाश द्रिवेदी ओम नें किया अध्यक्षता 

सम्मान समिति की अध्यक्षता निराला संवाद मंच के अध्यक्ष ओम् प्रकाश द्विवेदी ओम् ने की। विशिष्ट अतिथि बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर डाक्टर  गौरव तिवारी कवियों द्वारा पढ़ी गई कविताओं की समीक्षा की  वही सफल संचालन संस्था के महासचिव डाक्टर संजय मिश्र ने किया।

कार्यक्रम में यह लोग प्रमुख रूप से रहे मौजूद 


कविगोष्ठी तथा सम्मान सभा में अमित इण्टर कालेज की प्रबंधक डाक्टर कालिंदी  त्रिपाठी, विमर्श के अध्यक्ष राज कुमार बावरा, मधुर साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष मधुसूदन पाण्डेय, जय भोजपुरी जय भोजपुरिया के उपाध्यक्ष सुभाष पाण्डेय, प्रखर साहित्य संगम के महासचिव संतोष संगम, कवि मोहन पाण्डेय, पूर्व प्रधानाचार्य मदन मोहन पाण्डेय,राम नरेश शर्मा शिक्षक,हास्य कवि अवध किशोर अवधू, अग्रहार के सचिव सत्य प्रकाश शुक्ल बाबा,हरेंद्र पाण्डेय,भवं भवानी के अध्यक्ष राम पति रसिया, बलिया से पधारे अंतराष्ट्रीय पर्यटक दिनेश्वर कुशवाहा,कवि मनहर,सुजीत पाण्डेय,वलराम राय,उग्गन चौधरी, गोमल यादव,राघव शरण मिश्र, इंद्रजीत गुप्त, अर्शी वस्तवी, अग्रहार के संगठन सचिव भूपेंद्र राय गंवार, वन्दना मद्धेशिया, उमेश चतुर्वेदी आदि रचनाकारों ने कवि मन्नू को बधाई के साथ अपनी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *