
आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट
जनपद गोरखपुर तहसील क्षेत्र चौरीचौरा के बघाड़ में भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह नें भारत के प्रधानमंत्री द्वारा राजस्थान के सीकर जिले से पीएम किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास जहां किया वही 8.5 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 17 हजार 500 करोड़ रुपया किसान सम्मान निधि का 14 वें क़िस्त को ट्रांसफर किया इस कार्यक्रम के सम्पन्नता के बाद बघाड़ में स्थितप्र धानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र, इण्डियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड बाघड़ गोरखपुर में कार्यक्रम को लाइव सुनने के बाद कही! आगे जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 01 लाख 25 हजार किसान समृद्धि केंद्रों का लोकार्पण व ।अब किसान और समृद्ध होंगे। मोदी सरकार किसानों की सच्ची हितैषी सरकार है। श्री सिंह ने कहा कि हमे गर्व होना चाहिए कि किसान सम्मान निधि का शुभारंभ भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोरखपुर से ही किया था। फर्टिलाइजर खाद कारखाना को पुनः चालू कर प्रधानमंत्री ने पूर्वांचल में खाद की उपलब्धता को सुलभ किया। खाद की कालाबाजारी दूर कर अब आसानी से निमकोटेट यूरिया किसानों को मिल रहा है पीएम ने यूरिया गोल्ड-सल्फर कोटेड यूरिया का शुभारंभ किया जिससे किसानों की पैदावार में अब कई गुना वृद्धि और होगी। मोदी सरकार में किसान समृद्ध हो रहे हैं।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा के यह लोग रहे मौजूद

उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला मन्त्री ओमप्रकाश धर द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख हरेन्द्र यादव, मण्डल अध्यक्ष विनोद शर्मा, योगेन्द्र जायसवाल,युवा मोर्चा राजन पाण्डेय,जिला मीडिया KM मझवार, सोमनाथ सिंह सोनू, दीपक जायसवाल,अनूप जयसवाल,संजय वर्मा, महेन्द्र प्रताप मल्ल, राजकुमार गुप्ता, महेन्द्र प्रताप सिंह,वीरेन्द्र यादव,रामेश्वर कस्यब,छेदी सींग, जयप्रकाश चौबे,सुरेंद्र सींग, अवध नारायण जायसवाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे!