सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी चौरीचौरा में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट 

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद  गोरखपुर के क्षेत्र  तहसील चौरीचौरा से है जहां पूर्व राष्ट्रपति और छात्रों के आदर्श एपीजे अब्दुल कलाम के पुण्यतिथि पर शोक सभा का आयोजन किया गया। दुखद बात यह है कि आठ साल पहले 27 जुलाई 2015 को आज ही के दिन उन्होंने अंतिम सांस ली थी। आज डॉक्टर . एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि पर सेंट्रल पब्लिक एकेडमी चौरी चौरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इन लोगों नें श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम मे कही यह बात

विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर अभिमन्यु कुमार दुबे एवं प्रशासिका डॉक्टर गीता दुबे ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को विज्ञान, विशेषकर अंतरिक्ष और मिसाइलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए याद करता है उन्होने लाखों लोगों के जीवन पर एक अमिट छाप छोड़ी और अपनी शिक्षाओं और विचारों से युवाओं के दिमाग को प्रज्वलित किया!

चेयरमैन अभिमन्यु कुमार दुबे 

वही स्कूल के प्रधानाचार्य रवि पान्डेय  और उप-प्रधानाचार्या श्रीमती सरोज वर्मा ने अपने विचार साझा किए और कहे कि डाक्टर पीजे अब्दुल कलाम ने भारत के राष्ट्रपति के रूप में एवं अग्नि और पृथ्वी मिसाइलों के विकास के लिए भी काम किया।

 

इस अवसर पर प्रगति, आर्यन, आरुषि, साक्षी, पलक, अदिति, आराधना, अर्चना एवं शिक्षक रंजना सचान, पल्लव चटर्जी, शशि भूषण दुबे, मनीष पांडे, केपी सिंह, दिनेश शर्मा सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे!

प्रधानाचार्य रवि पान्डेय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *