सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी चौरीचौरा में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी चौरीचौरा में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 

आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट 

खबर गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा क्षेत्र से है जहां बीते दिनों जनपद आजमगढ़ के एक विद्यालय में हुए श्रेया तिवारी की दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु पर गोरखपुर जनपद के तहसील क्षेत्र चौरीचौरा के सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी चौरी चौरा में एक श्रद्धांजलि  सभा का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर . अभिमन्यु दुबे और प्रशाशिका डाक्टर गीता दुबे ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी संवेदनाएं बच्ची के माता-पिता के साथ हैं। उनके प्रति हमारी गहरी संवेदना है। वही स्कूल के प्रधानाचार्य रवि पाण्डेय और उप प्रधानाचार्य श्रीमती सरोज वर्मा ने भी अपने विचार साझा करते हुए दुखद भावनाएं व्यक्त की । और बताया कि हम स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षक के साथ खड़े हैं जिन्हें उचित पूछताछ के बिना गिरफ्तार कर लिया गया। हर बात के लिए स्कूल को दोष देना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

 यह लोग श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में रहे मौजूद 

इस मौके पर रंजना सचान, पल्लव चटर्जी, शशि भूषण दुबे, मनीष पांडे, केपी सिंह, दिनेश शर्मा समेत तमाम शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *