
आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट
खबर जनपद गोरखपुर से है जहा़ एक होनहार छात्रा हर्षिता सिंह ने चार्टेड एकाउंटेंट की फाउंडेशन परीक्षा पास किया तो सगें संवंधियों ने हर्षिता के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना देना शुरू कर दिया हर्षिता के बारे मे बताते चलें कि वह गोरखपुर के भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह पालीवाल की भतीजी है !
यह है कुमारी हर्षिता से संवंधित खास जानकारी
कुमारी हर्षिता ने प्रारम्भिक शिक्षा सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल गोरखपुर से प्राप्त किया है।वही इनके पिता अरुण कुमार सिंह इण्टर कॉलेज के अध्यापक एवं इनकी माता श्रीमती गीता सिंह गृहणी हैं।कुमारी हर्षिता मूल रूप से ग्राम रॉनी गंगाचक मझौलीराज देवरिया उत्तर प्रदेश की निवासी हैं। उनकी सफलता से पुरे परिवार इष्ट मित्रों में उत्साह व्याप्त है। सभी ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।