शहीद बंधू सिंह डिग्री कालेज करमहा में मनाया गया बाबू बंधू सिंह का बलिदान दिवस

*समारोह पूर्वक मनाया गया बाबू बंधू सिंह का बलिदान दिवस*
*शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज में हुए कार्यक्रम में अतिथियों ने रखे अपने विचार*
*बाबू बंधू सिंह के बलिदान पर्व पर विद्यार्थियों में हुई पेटिंग-पोस्ट प्रतियोगिता

 

 

 

 

आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट 

अमर बलिदानी बाबू बंधू सिंह के 165 वें बलिदान पर्व पर शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज में भव्य स्मृति समारोह आयोजित किया गया।महाविद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार सिंह टप्पू,समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य प्रद्युम्न द्विवेदी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उग्रसेन प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के तमाम विशिष्टजनों और आम नागरिकों ने 1857 की क्रांति के महानायक बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और पुष्पांजलि देकर उनकी स्मृति को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच पेंटिग-पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।स्वतंत्रता दिवस के अमर सपूतों के व्यक्ति चित्र,आंदोलन से संबधित दृश्यचित्र,तथा बाबू बंधू सिंह के जीवन वृत्त को अपनी कला के माध्यम से उजागर करने में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग से सहभागिता की।
नियंता मंडल के सदस्यों व कला अध्यापक आनंद प्रताप निषाद के दिशानिर्देश में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के पश्चात महाविद्यालय सभागार में आयोजित स्मृति सभा में प्राचार्य डॉ. यू.पी.सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह,रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखंड प्रताप सिंह व डॉ. जितेंद्र कुमार,डॉ. सुनील कुमार, डॉ. माला श्रीवास्तव,डॉ. कविता शर्मा, डॉ. सुनील कुमार यादव,डॉ. रूपा सिंह,डॉ. किरन यादव,डॉ. रचना राव,अर्चना यादव,डॉ. दिलीप कुमार निषाद,प्रवीन पाल, प्रफुल्ल चंद,मुक्तेश नाथ द्विवेदी,सहित तमाम लोगो ने अमर बलिदानी बाबू बंधू सिंह के स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धापुष्प अर्पित किया।इस अवसर पर समस्त विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या ने अभिभावकों और महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *