
शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज में मानस पाठ की पूर्णाहुति पर रुद्राभिषेक सम्पन्न*
*महाविद्यालय में रक्षाबंधन पर्व पर राखी बनाओ प्रतियोगिता व अखंड मानस पाठ आयोजित*
शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज में रक्षाबंधन के अवसर पर अखंड मानस पाठ का आयोजन हुआ जो रुद्राभिषेक और हवन के पश्चात सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के ड्राइंग व पेंटिंग विभाग के तत्वावधान में राखी बनाओ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।जिसमें सैकड़ों की संख्या छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता के समन्वयक मुख्य नियंता आनंद प्रताप निषाद सहित प्रभारी सदस्यों डॉ. माला श्रीवास्तव, डॉ. कविता शर्मा,डॉ. रचना राव,डॉ. किरण यादव,मनीष कुमार पांडेय,सुश्री अर्चना यादव के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से इस प्रतियोगिता में भागीदारी की।

महाविद्यालय के सूचना प्रभारी आनंद प्रताप सिंह ने बताया की इस अवसर में महाविद्यालय में अखंड मानस पाठ आयोजित हुआ जिसके मुख्य यजमान प्राचार्य डॉ. यू.पी.सिंह रहे।मानस पाठ की समाप्ति के उपरांत सम्पन्न रुद्राभिषेक व हवन में महाविद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. जितेंद्र बहादुर सिंह,प्रखर सिंह,महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह,परीक्षा प्रभारी डॉ. राजेश शुक्ल,

लक्ष्मण साहनी सहित महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. रविन्द्र सिंह,डॉ. सुनील यादव,डॉ. दिलीप कुमार निषाद,डॉ. सुनील कुमार,डॉ. रिंकल उपाध्याय,डॉ. चक्रपाणि ओझा, डॉ. रूपा सिंह, मुक्तेशनाथ द्विवेदी, प्रवीन पॉल,प्रफुल्ल चंद सहित महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों,विद्यार्थियों, अभिभावकों की उपस्थिति रही।प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।बनाओ प्रतियोगिता