सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी चौरीचौरा द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा अन्य पुलिस कर्मीयों के कलाई में बाधागया राखी तथा किया गया यह खास कार्यक्रम

गोरखपुर चौरीचौरा 

आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट 

सेंट्रल पब्लिक एकेडमी चौरी चौरा ने परमाणु हथियारों के परीक्षण के विध्वंसक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘परमाणु परीक्षणों के विरूद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्रों ने परमाणु परीक्षण के बिना एक शांतिपूर्ण दुनिया का अनुरोध करते हुए एक संवादात्मक प्रतिरूप प्रस्तुत किया और वाद-विवाद का आयोजन किया।


इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु दुबे एवं प्रशासिका डॉ. गीता दुबे ने कहा कि परमाणु परीक्षण से मानव जाति के साथ-साथ पर्यावरण को भी व्यापक नुकसान होता है। उन्होंने छात्रों को परमाणु हथियारों के खतरों के बारे में जागरूक होने तथा विकसित देशों से इसके निरस्त्रीकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह करने के लिए प्रोत्साहित किया।


विद्यालय के प्राचार्य श्री रवि पाण्डेय और उप प्रधानाचार्या श्रीमती सरोज वर्मा ने कहा कि यह दिन परमाणु हथियार परीक्षणों को प्रतिबंधित करने का अनुरोध एवं शिक्षित करने के लिए मनाया जाता है। परमाणु परीक्षण एक विध्वंसकारी तकनीक है। संपूर्ण दुनिया तनाव में है।


छात्रों ने परमाणु परीक्षणों को रोकने के प्रति अपना समर्पण दिखाते हुए, इन पहलों में सक्रिय रूप से भाग लिया। तथा परमाणु का मॉडल प्रदर्शित किया। दूसरे क्रम में विद्यालय की छात्राओं ने चौरी चौरा थाने में सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके कुशल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सी.ओ. चौरी चौरा श्री मानुष पारीक ने सभी छात्राओं से कुशल छेम जाना तथा उन्हें सुभाशीष दी।
इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *