चौरीचौरा की माटी से उभरते संगीत कलाकार कौस्तुभ प्रकर्ष ने चेन्नई मे विखेरा अपना संगीत का जादू
आशुतोषकुमारपांडेय की रिपोर्ट
जनपद गोरखपुर शाहिद नगरी चौरी चौरी की माटी से उभरते संगीत कलाकार कौस्तुभ प्रकर्ष ने अपने सुरीली आवाज से चेन्नई में संगीत का जादू बिखेर दिया। प्रसिद्ध संगीतकार ए.आर. रहमान स्टूडियो में अपने संगीतमई आवाज से संगीत प्रेमियो को मंत्र मुग्ध कर चौरी चौरा का नाम रोशन करते हुए तारीफे बटोरी।
चौरी चौरा का प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान सेंट्रल पब्लिक एकेडमी ग्रुप ऑफ स्कूल चौरी चौरा के चेयरमैन श्री अभिमन्यु कुमार दुबे तथा प्रशिसिका श्रीमती गीता दुबे के सुपुत्र कौस्तुभ प्रकर्ष बचपन से ही परिश्रमी, मेधावी तथा अनुशासित छात्र रहे है। चार वर्ष वाराणसी में ख्याति प्राप्त पदम विभूषण पंडित श्री छन्नू लाल मिश्र जी के शिष्य रह कर संगीत साहित्य के लिए कठिन साधना की। वर्तमान में विश्व प्रसिद्ध म्यूजिशियन श्री ए आर रहमान के सागिर्द बन, के.एम. म्यूजिक कंजरवेटरी से वेस्टर्न म्यूजिक से, म्यूजिक संगीत में ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की तथा बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर का सम्मान अपने नाम करा लिया।
पारिवारिक पृष्ठभूमि में संगीत से दूर दूर तक नही है सरोकार
पारिवारिक पृष्टभूमि में कही भी संगीत साहित्य की छाप नही रही फिर भी अपने लगन और दृढ़ इच्छा शक्ति से अपनी अलग राह बना मंच पर अपनी जादुई आवाज से चेन्नई को संगीत के रस से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर जहा क्षेत्र के तमाम संगीत प्रेमियों में अपनी शुभकामनाएं तथा शुभाशीष भेजी है वही माता पिता तथा शुभचिंतको ने भी शुभकामना देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना किया है