चौरीचौरा में मेरी माटी मेरा देश के तहत भाजपाइयों नें किया बैठक

 

 

आशुतोष कुमार पांडेय की रिपोर्ट 

मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम के तहत आजादी के अमृत महोत्सव के अमृत काल के अवसर पर भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा जैसे विभिन्न कार्यक्रम के बाद में मेरी माटी मेरा देश अभियान की तैयारी बैठक रविवार को मंगल भवन के बैठक हॉल में मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई । मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री ओमप्रकाश धर द्विवेदी ने कहां कि

मेरी माटी मेरा देश अभियान मे हमें प्रत्येक ग्रामसभा के प्रत्येक घरों से एक कलश ने चुटकी भर मिट्टी लेना है अगर फर्श है तो उसे घर से चुटकी भर चावल लेना है। और प्रत्येक गांव के एक स्थान पर अमृत वाटिका के लिए 75 पौधा को लगाना है। हर ग्राम सभा के विद्यालयों पर बलिदानियों के नाम एवं प्रधानमंत्र का संदेश लगवाना सुनिश्चित करना है। हर ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों को पंच प्रण की शपथ दिलाना है। जानकारी देते हुए बताया कि 8 सितंबर से 13 सितंबर तक ग्राम सभा एवं वार्ड के सभी कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे।

बैठक कार्यक्रम में खासकर यह लोग रहे मौजूद

इस बैठक में अनूप जायसवाल, मिहिर जायसवाल, सुरेन्द्र सिंह,राजन पाण्डेय, अवध नारायण, आदित्य मिश्रा, दयानंद पटेल, अनूप सिंह, सत्य प्रकाश दुबे, नागेंद्र मौर्य, रामप्रवेश प्रजापति, राजेश , गणेश वर्मा, संजय वर्मा, अखिलेश जायसवाल, विनय कुमार, आनंद राय, किशन निगम, चंद्रशेखर कुशवाहा, मुंशी चौहान, मनीष सिंह, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *