वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल सरदार नगर चौरी चौरा गोरखपुर ने अपने ही प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाई कृष्ण जन्माष्टमी सुबह से ही स्कूल परिसर में आज कृष्ण और राधा के परिधान पहने हुए बच्चे बहुत ही मनमोहक लग रहे थे। बच्चो द्वारा किया गया सजीव अभिनय बहुत ही मनमोहक था नन्हे मुन्हे बच्चे राधा और कृष्ण के भेष में ऐसे लग रहे थे कि मानो वो पल गोकुल में हो रहा हो ग्वाल बाल अपने में मस्त थे।एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां बच्चो के द्वारा दी गईं।इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर के मिश्रा स्कूल निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी एवं तूलिका त्रिपाठी उपस्थित रहे और बच्चो को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।