वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल सरदार नगर मे हिन्दी दिवस पर हुआ कार्यक्रम
आशुतोष कुमार पांडेय की रिपोर्ट

सरदार नगर स्थित वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल में आज हिन्दी दिवस का आयोजन बड़े भव्य तरीक़े से किया गया। स्कूल प्रिंसिपल आर के मिश्रा की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में स्कूल ने बहुत सी प्रतियोगिताएं रखी जिसमे निबन्ध प्रतियोगिता,काव्य पाठ, वाद विवाद, मेकिंग पोस्टर ,स्लोगन राइटिंग इस तरह की बहुत ही प्रतियोगिताएं करायी गई। जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया इस अवसर पर स्कूल निदेशक तूलिका त्रिपाठी एवं शैलेंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहे और कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है। और हमे इसपर गर्व है। और कहा कि बच्चों द्वारा किए गए अनेक कार्यक्रमों में जो निबन्ध प्रतियोगिता की गई वो आज के दिन के कार्यक्रम का अभिन्न अंग रहा।स्कूल के सभी शिक्षकों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और बच्चों को शाबाशी देकर उनका मनोबल बढ़ाया।