तहसील गेट नईबाजार रोड से सायकिल हुई चोरी चोरी की घटना कैमरे मे हुई कैद पिड़ित नें पुलिस को दिया सूचना
आशुतोषकुमार पान्डेय की रिपोर्ट
गोरखपुर जनपद के थानाक्षेत्र चौरीचौरा तहसील गेट के पास एक दुकान के पास खड़ी सायकिल को एक चोर द्वारा बड़े ही नाटकीय ढंग से चोरी किया गया पर यह घटना कैमरे मे कैद हो जाने से चोर की मुशीबत बढ़ सकती हैं आपको बताते चले कि महदेवा जंगल निवासी भगवान दास पुत्र स्वर्गीय रामबली जो पश्चिमी तहसील गेट के पास एक दुकान के पीछे सायकिल खड़ा कर कुछ कार्य करने के लिए चला गया था कि पलक झपकते ही सायकिल चोर सायकिल को लेकर चंपत हो चला जिसकी एक सूचना पिड़ित भगवान दास द्वारा स्थानीय थाने को अवगत कराते हुए लिखित सूचना दिए है।