सरदार नगर के वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल परिसर में आनंद मेले का हुआ आयोजन बच्चों ने उठाया लुफ्त

आशुतोष कुमार पांडेय की रिपोर्ट 

सरदारनगर चौरी चौरा स्थित वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल ने क्रिसमस के अवसर पर स्कूल प्रांगण में ही स्कूल प्रिंसिपल डाक्टर  आर के मिश्रा के नेतृत्व में आनंद मेले का भव्य आयोजन किया जिसमें बच्चो के साथ अभिभावकों ने भी मेले का लुफ्त उठाया। जिसमे बच्चो ने खाने एवं गेम्स के बिभिन्न स्टाल लगाए जो बहुत ही सुंदर और मनमोहक लग रहे थे।जिसमे चाट, समोसा,स्प्रिंगरोल, कॉफी रिंग गेम्स, शूटिंग गेम्स,थ्रो द बाल इत्यादि और भी बहुत स्टॉल थे जिनकी प्रशंसा करते पेरेंट्स थक नही रहे थे, साथ ही स्कूल की तरफ से लकी ड्रा का आयोजन हुआ। जिसमे पहला प्राइज साइकिल आलोक को मिला एवं इसके साथ 10 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।

इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन ई. अरविंद त्रिपाठी साथ ही निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी एवम तूलिका त्रिपाठी उपस्थित रहे और बच्चो का उत्साह वर्धन किया। और बच्चो को क्रिसमस की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *