बड़हलगंज के लेटाघाट पर लगेगा बाबा बागेश्वर जी सरकार का पांच दिवसिय दिब्य दरबार

आशुतोष कुमार पाण्डेय  की रिपोर्ट 

 गोरखपुर जनपद के बड़हल गंज में बाबा बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार के लिए आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आपको। बताते चलें कि बड़हलगंज के लेटाघाट पर बाबा बागेश्वर धाम के पांच दिवसीय दिव्य दरबार के लिए भव्य पंडाल सजने लगे हैं। जानकारी के अनुसार इसमें करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।इस आयोजन समिति के राहुल तिवारी ने बताया,कि बाबा बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार के लिए 15 से 19 जनवरी तक रोजाना एक लाख लोगों के ठहरने,भोजन,स्नान और प्रसाद की व्यवस्था की गई है।और कहा कि बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार का गोरखपुरवासी भी जल्द ही साक्षात दर्शन करने के साथ ही शामिल भी हो सकेंगे।दिव्य दरबार का आयोजन 15 से 19 जनवरी तक होगा।इसमें पं. धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा का भी आयोजन किया जाएगा।इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री दिव्य दरबार लगाएंगे और हनुमंत कथा भी सुनाएंगे।इसके लिए यहां बड़हलगंज के लेटाघाट पर तैयारियां जोरो सोरो से शुरू हो गई हैं। लेटाघाट पर भव्य पंडाल सजने लगे हैं। इसमें करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।आयोजन समिति के राहुल तिवारी ने बताया कि 15 से 19 जनवरी तक रोजाना एक लाख लोगों के ठहरने,भोजन, स्नान और प्रसाद की व्यवस्था की गई है।जो की पूरी तरह निशुल्क होगा।इसके साथ ही दरबार के दौरान भक्तों की अर्जी भी लगेगी। किसी भी चीज के लिए यहां किसी तरह का कोई शुल्क नहीं होगा।अगर कोई अर्जी लगवाने, VIP व्यवस्था से मुलाकात या किसी तरह का प्रलोभन देकर पैसों की डिमांड करता है तो तत्काल इसकी शिकायत की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *