आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
आज ईवीएम मशीन को लेकर लोगों के बीच चल रहे भ्रम को दूर करने के लिए शासन के निर्देश पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र गोरखपुर के सदर तहसील में ईवीएम मशीन लगाकर लोगों को मतदान कराकर वीवीपेट मशीन से निकलने वाली पर्ची को दिखा कर मशीन की सच्चाई से रूबरू कराया गया। आपको बताते चलें कि प्रत्येक दिन सदर तहसील में मतदान कर वीवीपेट मशीन को परखा जा रहा है। यह प्रदर्शन आने वाले मतदाता दिवस तक जारी रहेगा। ईवीएम मशीन की गुणवत्ता व वीवीपेट मशीन से निकलने वाली पर्ची की सत्यता को परखने के लिए तहसील सदर में लगाए गए ईवीएम मशीन पर शनिवार को 156 लोगो ने ईवीएम मशीन के बटन पर बने प्रतीक चिन्हों का बटन दबाकर अपना मतदान किया। मशीन के साथ लगे वीवीपेट मशीन पर डाले गए मत चिन्ह की पर्ची को देखा मशीन पर डाले गए प्रतीक चिन्ह को वीवीपेट मशीन में निकलते देख कर लोगों ने मौजूद
रजिस्टर में अपना अभिमत दर्ज किया। ईवीएम मशीन पर तैनात लेखपाल ने बताया कि सुबह से शाम तक लोगों ने मतदान कर वीवीपेट मशीन से निकलने वाली पर्ची को देखा और रजिस्टर में मशीन को सही बताया।
