चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता डाक्टर पंडित रविकांत तिवारी ने अपने ग्राम पंचायत समेत चौरीचौरा में अयोध्या धाम से आई पूजित अक्षत व अयोध्या जाने का निमंत्रण पत्र घर घर दिया।
भाजपा नेता ने अक्षत तथा निमंत्रण वितरण के समय कही यह खास बात
भाजपा नेता ने कहा कि पांच सौ साल के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बना है। अयोध्या में मंदिर बनने व मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अभी लोगो मे हर्ष हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोटि कोटि नमन किया। भाजपा नेता ने निमंत्रण पत्र देकर 22 जनवरी के बाद अयोध्या जाने का आग्रह भी किया।