न्यूज टीम से आशुतोष कुमार पाण्डेय के साथ श्रीनिवास तिवारी की रिपोर्ट

प्रदेश के खाद्य रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा कुशीनगर जिले के प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर जनपद में आएंगे और जिले में वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की वह समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी करेगें संवाद।
ऐसे मिली मंत्री महोदय के जनपद आगमन की जानकारी
आपको बताते चलें की मंत्री महोदय के जनपद कुशीनगर में दो दिवसिय आगमन की जानकारी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द के माध्यम से मिली उन्होनें बताया कि प्रभारी मंत्री बुधवार को सायं काल 6 बजे पथिक निवास कुशीनगर आएंगे जहां 6:15 बजे जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता के बाद पथिक निवास कुशीनगर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन गुरुवार को सुबह 10:30 बजे श्री राम-जानकी खाकी बाबा मंदिर वार्ड संख्या 01 हाटा में विशेष स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग के बाद 11:30 बजे कान्हा गौशाला का निरीक्षण करेंगे तत्पश्चात दोपहर 12 बजे ग्राम सभा देवकली उर्फ चकिया, विकास खण्ड कप्तानगंज में विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सजीव प्रसारण में प्रतिभाग करने के बाद 1:30 बजे मेडिकल कॉलेज के प्रसाशनिक भवन का निरीक्षण करेंगे तत्पश्चात 02 बजे रविन्द्र नगर कलेक्ट्रेट सभागार में विकास योजनाओं एवं समीक्षा बैठक करने के बाद 3:30 बजे कुशीनगर जनपद से प्रस्थान कर जाएंगे।