मण्डलायुक्त गोरखपुर अनिल ढींगरा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज गोरखपुर आनंद कुलकर्णी नें हाटा मे आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर सुनी गयी जनता की फरियाद
खबर जनपद कुशीनगर के हाटा तहसील से है जहां मण्डलायुक्त गोरखपुर अनिल ढींगरा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज गोरखपुर आनंद कुलकर्णी के जनपद आगमन पर जिलाधिकारी कुशीनगर उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्धरा
पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया वही अधिकारी द्वय द्धारा 20.01.2024 को तहसील हाटा पर आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। मण्डलायुक्त गोरखपुर श्री अनिल ढींगरा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज गोरखपुर श्री आनंद कुलकर्णी द्वारा पुलिस व राजस्व अधि0/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का
गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जाय!