गोरखपुर। आज पूरा देश 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है इस अवसर पर खोराबार ब्लाक अंतर्गत गांव जंगल रामलखना रायगंज बाजार में ग्राम प्रधान अयोध्या विश्वकर्मा की अगुवाई में 75 वें गणतंत्र दिवस में ग्राम पंचायत भवन में तिरंगा फहरा कर,राष्ट्रगान गाकर शहीदों को नमन किया।वहीं ग्राम प्रधान ने कहा कि 26 जनवरी 1950 के दिन देश में हमारा संविधान लागू हुआ तथा भारत एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न लोकतात्रिक गणराज्य बना था।
देश की आजादी में वीर सपूतों का अहम योगदान है।इन्हें वीर सपूतों की कुर्बानियों के चलते आज हम हिंदुस्तान के खुले वातावरण में खुली सांस ले रहे हैं वहीं कहा कि देश का विकास तभी हो सकता है जब गांव का समग्र रूप से विकास हो और गांव का विकास तभी होगा जब हम स्वच्छता पूर्ण वातावरण में रहकर ग्रामीण विकास को आगे ले जाने में हम सभी को साथ आने की आवश्यकता होगी।उन्होंने कहा कि हमारे देश का संविधान हमारे कर्तव्यों का बोध कराता है जिससे लोकतंत्र की मजबूती के लिए संविधान का मजबूत होना आवश्यक है इस अवसर पर ग्राम पंचायत जंगल राम लखना में ध्वजारोहण के बाद मिष्ठान वितरण किया गया इस दौरान ग्राम प्रधान अयोध्या अयोध्या विश्वकर्मा,ग्राम सचिव शशि किरण सहित ग्राम वासी मौजूद रहे।