चौरीचौरा तहसील पर लगें सम्पूर्ण समाधान दिवस में मामलें आए कुल 133 निस्तारण महज 18शेष समाधान हेतु विभागों को भेजा गया

 

संपूर्ण समाधान की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर ने किया। उनके साथ एसडीएम चौरी चौरा प्रशांत वर्मा एवं तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह ने भी फरियादियों के मामलों को विस्तार पूर्वक देखा। व निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में राघोपट्टी उर्फ पड़री निवासी मार्कंडेय तिवारी पुत्र स्वर्गीय नर्वदेश्वर तिवारी ने यह आरोप लगाया है कि अगल-बगल के काश्तकार उनकी पुस्तैनी जमीन में कब्जा कर लिए हैं इसलिए उन्होंने अपने भूमि गाटा संख्या 1347 रकबा 519 हैकटेयर जमीन की पैमाइश करने की मांग की है। इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में कुछ मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे तो कुछ मामले पुलिस विभाग एवं चकबंदी विभाग से संबंधित। कुल 133 मामले आए। जिसमें 18 मामलों का मौके पर निस्तारण हो गया। शेष मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार संजय कुमार ए डी ओ पंचायत राधेश्याम जायसवाल पुलिस विभाग सहित सभी विभाग की अधिकारी एवं कर्मचारी घर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *