नवागत अधिशाषी अधिकारी मीनू सिंह ने संभाली अपना कार्यभार नगर में टैक्सी स्टैंड का हुआ नीलामी*

श्रीनिवास तिवारी की रिपोर्ट 
खबर जनपद कुशीनगर के हाटा नगरपालिका क्षेत्र से है जहां नगर पालिका परिषद में 7.03.2024 को दोपहर 11-30बजे टैक्सी स्टैण्ड (वर्ष 2024-25) हेतु नीलामी की कार्यवाही अध्यक्ष श्री रामानंद सिंह तथा , अधिशासी अधिकरी श्रीमती मीनू सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें कुल चार ठेकेदारो द्वारा खुली बोली में प्रतिभाग किया गया। सबसे अधिक बोली श्री विजय कुमार वर्मा की मुल्य-58,15,000 रू0 रही।

  उक्त समय पर यह जिम्मेदार लोग रहे मौजूद 


आपको बताते चलेंकि इस दौरान, सभासद रणजीत सिंह, विनय प्रताप सिंह व सभासद प्रतिनिधी पिन्टू सिंह सहित पुलिस विभाग, पत्रकार बंधू सहित निकाय के लिपिक रमाशंकर गुप्ता, ठाकुर सिंह कर्मचारी पंकज भारद्वाज उपस्थित रहे। इस दौरान अजय सिंह के जगह नवागत अधिशाषी अधिकारी मीनू के द्वारा पत्रकार वार्ता में कहा गया की नगर में 40 गांव जो जुड़े है उनका हम नए तरीके से सर्वे कराकर वहा की परेशानियों को दूर करानें का भरपूर प्रयास कराकर  रास्ता, नाली व पेय जल की व्यवस्था सबसे पहले सुदृढ़ कराएंगे इस क्षेत्र में मुझे आकर बहुत खुशी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *