जेबी महाजन डिग्री कालेज, चौरीचौरा की रासेयो के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का हुआ आयोजन

आशुतोष पान्डेय की रिपोर्ट 

खबर जनपद गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के जेबी महाजन डिग्री कालेज से है जहां  रासेयो के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का आरंभ 16 मार्च को किया गया आपकोबताते चलें कि  यह शिविर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बालबुजुर्ग में लगा हुआ है। वही इस उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रोफेसर रवींद्र कुमार पांडेय,रहे तो  अध्यक्ष, भूगोल विभाग, श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोभी, जौनपुर रहे प्रोफेसर पांडेय सरकारी नीतियों के सापेक्ष रासेयो के स्वयंसेवकों के कार्यों को आधारभूत सामग्री के रूप में देखने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इन कार्यों का उपयोग अध्यापक गण विभिन्न परियोजनाओं के लिए कर सकते हैं। स्वयंसेवकों में सामुदायिकता की भावना जितनी प्रबल होगी, उनके व्यक्तित्व का उतना ही विकास होगा। कार्यक्रम अधिकारी श्री नरेंद्र कुशवाहा ने सप्ताह भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। अध्यक्ष प्रोफेसर मधुप कुमार ने कर्ममय जीवन अपना कर राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान को सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को संकल्पबद्ध होने का आह्वान किया। संघर्ष, श्रम और सेवा के माध्यम से अपना विस्तार कर समाज एवं राष्ट्र से जुड़ने के अवसर के रूप में शिविरार्थियों को अपने कार्यक्रम चलाने चाहिए।

इस अवसर पर उत्क्रमित विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री मनोज कुमार समेत अध्यापक गण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ज्ञानचंद मौर्य एवं धन्यवाद ज्ञापन डाक्टर अजय कुमार त्रिपाठी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *