श्रीमती पतिराजी देवी बालिका इण्टर कॉलेज ब्रह्मपुर में वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल घोषित करते हुए छात्राओं का वितरित किया गया अंक-पत्र

 

आशुतोष पान्डेय /दिनेश गौड़ की रिपोर्ट

जनपद गोरखपुर के चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के श्रीमती पतिराजी देवी बालिका इण्टर कॉलेज ब्रह्मपुर गोरखपुर मे वार्षिक  गृह परीक्षा का परीक्षाफल घोषित करते हुए छात्राओं का अंक-पत्र वितरण किया गया।

उक्त समय पर विद्यालय में यह लोग रहे मौजूद 
उक्त अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विमला पाण्डेय की अध्यक्षता में बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय धर्म प्रसार मंत्री एवं श्री लल्लन द्विवेदी जनता इण्टर कालेज के प्रबंधक श्री प्रदीप पाण्डेय रहे।
कार्यक्रम का प्रारंभ मां वीणापाणि के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया।अपने उद्बोधन में श्री प्रदीप पाण्डेय ने छात्राओं की सफलता पर अपार हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल में महिला शिक्षा का अलख जगाता यह संस्था नारी जीवन दर्शन को आत्मसात किए हुए है। यहां से शिक्षा प्राप्त कर चुकी छात्राएं शिक्षा, तकनीकी, एवं सैन्य सेवाओं में अपना परचम लहरा रही हैं।अपने अध्यक्षीय भाषण में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विमला पाण्डेय ने टापर्स छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया तथा नैतिक, सामाजिक एवं शैक्षिक उन्नयन के मार्ग पर अभीष्ट प्रदर्शन करते हुए योग्य नागरिक बनकर राष्ट्र के उत्थान की कड़ी बनने की प्रेरणा दिया।कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापन विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती अनुराधा पाण्डेय ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन अवंतिका सिंह ने किया उक्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर् कर्मचारियों में श्रीमती विनीता द्विवेदी, मीरा द्विवेदी, शीला त्रिपाठी, मंजू सिंह,इंदू देवी, अनुराधा द्विवेदी, आकृति द्विवेदी, रिंकी, ज्योति , तूफानी प्रसाद, उत्तम कुमार, जितेन्द्र द्विवेदी, रामनयन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *