जनपद गोरखपुर थाना क्षेत्र चौरीचौरा के एक गांव की 75 वर्षीय विधवा महिला ने गांव के ही दो युवकों पर गला दबाकर कर जान से मारने का प्रयास व दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वृहस्पतिवार की देर रात वह अपने झोपड़ी में सोई थी तभी गांव के दो युवक उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने लगे। महिला ने गिड़गिड़ाते हुए अपनी जान की सलामति मांगी तो दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के प्रार्थना पत्र पर गांव के ही झिनक व रघुवंशी के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।