भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को जनपद कुशीनगर के सभी बूथों पर धूमधाम से मनाया गया

 

भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को जनपद के सभी बूथों पर धूमधाम से मनाया गया। जिलाभर में कई जगहों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए । जनता पार्टी से विघटन के बाद 6 अप्रैल सन् 1980 को बनी भाजपा जनसंघ के दूसरा रूप है और इन 45 सालों में भाजपा 2 सीटों से चल कर 2024 लोकसभा चुनाव में 400 सीटों के मजबूत लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है।
रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने भाजपा की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा की बात कहने वाले भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई आज दुनिया में भले ही नहीं है, लेकिन पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की मेहनत से खड़ी हुई पार्टी आज दुनियाभर में सिरमौर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने गठन के साथ लगातार मजबूती ली। 1984 में पार्टी को लोकसभा में महज दो सीटें मिली, लेकिन उसके पांच साल बाद 1989 में 85 सीटें हासिल की। 1991 में फिर चुनाव हुए जिसमें 120 सीटें हासिल की, 1996 में पार्टी को और मजबूती मिली और 161 सीटें हासिल की। 1998 में 182 तो 2014 आते आते बीजेपी ने अपने बूते पर स्पष्ट बहुमत की सरकार बना ली। 2019 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के चेहरे पर 303 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत से फिर से सत्ता में लौटी और विपक्षी पार्टी को प्रतिपक्ष का दर्जा तक नहीं मिला। 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी इस बार मिशन 400 पार लक्ष्य लेकर चल रही है।
सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि आज भाजपा विकास और विश्वास का पर्याय है, नए विचार का पर्याय है और देश की विकास यात्रा में एक मुख्य सेवक बन कर अपनी भूमिका निभा रही है। कहा कि देश का गरीब, युवा, माताएं,बेटियां, दलित,आदिवासी हर कोई भाजपा के कमल को खिलाने के लिए खड़ा है। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा आज हमें ये संकल्प लेना होगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम एक पल भी बैठने वाले नहीं हैं और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पार्टी को और आगे ले जाएंगे।

यह जनप्रतिनिधि उक्त अवसर पर रहे मौजूद 

संचालन जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर विधायक मनीष जायसवाल, विवेकानंद पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, सीता सिंह, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,पडरौना विधानसभा प्रभारी डॉ निलेश मिश्र, संयोजक मार्कण्डेय शाही, अमित राय सहित मण्डल अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *