दिनांक 7 अप्रैल 2024 दिन रविवार समय सायंकाल 6:00 बजे थाना प्रभारी चौरी चौरा आशीष कुमार सिंह ने माता तरकुलहा धाम के दुकानदारों के साथ बैठक कर दिया आवश्यक निर्देश।प्राप्त समाचार के अनुसार चैत्र रामनवमी पर्व पर तरकुलहा धाम में लगने वाले एक माह के मेले के परिपेक्ष में थाना प्रभारी चौरी चौरा ने माता तरकुल धाम में स्थित नवीन धर्मशाला में मंदिर और मेला परिसर में दुकान लगाएं दुकानदारों के साथ बैठक कर रोड के किनारे अतिक्रमण न करने आग से बचाव के लिए अपने-अपने दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में बालू एवं पानी रखने के लिए दुरर दराज से आने वाले दर्शनार्थियों के साथ सौहार्दपुर व्यवहार करने किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति पैदा होने पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करना अज्ञात वस्तुओं पर नजर पड़ते ही सूचना देना रोड पर खड़े होकर ग्राहकों को ना बुलाना भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय दुकानदारों के द्वारा सहयोग करना। बैठक में चौकी इंचार्ज तरकुलहा धाम आशुतोष राय ने भी आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख रूप से एस आई निलेश राय प्रशिक्षु एस आई नीरज मौर्य कांस्टेबल पिंटू कुमार सुनील कनौजिया विजय प्रकाश यादव व्यापार मंडल उपाध्यक्ष हिमाचल साहनी कोषाध्यक्ष हरीश राजभर पर प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमरनाथ जयसवाल गोलू सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में दुकानदार बन्धू मौजूद रहे।