भाजपा अनुसूचित मोर्चा महानगर ने अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी किया आयोजित

 

आशुतोषकुमार पान्डेय की रिपोर्ट 

भारतरत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 133 वीं जयंती पर वार्ड नंबर 7 नंदानगर दरगहिया में संगोष्ठी आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि यशस्वी महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अनुराग मझवार रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री दीपक कुमार ने किया।
महानगर अध्यक्ष ने अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब ने जीवन भर समानता के लिए संघर्ष किया इसलिए उनका जन्म दिन भारत में समानता दिवस के रूप में मनाया जाता है उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महु में एक दलित परिवार में हुआ था। वर्ष 2015 से पूरे भारत में आधिकारिक सार्वजनिक अवकाश के रुप में मनाया जाता रहा है। अंबेडकर जयंती न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में मनाई जाती है।
बाबा साहब एक विद्वान, वकील, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने अपना जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित कर दिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार ने कहा कि बाबा साहेब ने पूरा जीवन दलित वर्ग के उत्थान और उन्हें समाज में उचित सम्मान दिलाने में मदद करने के लिए समर्पित कर दिया।
वक्ताओं के क्रम में उपाध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब आजाद भारत के पहले कानून मंत्री बने इतना ही नहीं उन्होंने विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान तैयार किया जिसमें सभी धर्म एवं संप्रदाय को समानता का अधिकार दिया गया है। समरेंदू जी ने कहा कि उनका परिवार महार जाति का था इसलिए अछूत माना जाता था ऐसे में भीमराव को बचपन से सामाजिक भेदभाव के साथ कमजोर आर्थिक स्थिति का भी सामना करना पड़ा।
इंजीनियर बृजमोहन ने कहा कि आजादी के बाद भारत को लोकतांत्रिक देश बनाने में बाबा साहब की अहम भूमिका थी क्योंकि वह संविधान निर्माण में ड्राफ्टिंग कमेटी के मुखिया थे। उन्होंने सिर्फ सामाजिक न्याय व सामाजिक असमानता के खिलाफ ही लड़ाई नहीं लड़ी बल्कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को बराबरी का अधिकार की भी बात की‌। अपने प्रगतिशील विचारों के चलते वह आज करोड़ों भारतीयों के प्रेरणास्रोत हैं।
संगोष्ठी की अध्यक्षता व आभार ज्ञापन महानगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा कृष्ण कुमार ने किया। मुख्य रूप से संयोजक राजेश पासवान मनोज अग्रहरी उपेन्द्र सिंह अष्टभुजा श्रीवास्तव रामप्रसाद मंजू देवी दयानंद साहनी अवधेश निषाद शैलेन्द्र कुशवाहा घनश्याम तिवारी विरेन्द्र पासवान वीना तिवारी सुनीता पाण्डेय चंद्रावती देवी जोनिया रेनू प्रमिला निर्जला जगवंता देवी सहित क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *